वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने को चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यमकेश्वर विधानसभा के अंतर्गत इंटर कॉलेज कांडाखाल में युवा वोटरों के वोटर लिस्ट में नाम अंकित कराने के लिए वोटर चेतना अभियान चलाया गया। 31 नव युवक-युवतियों को नए मतदाता बनाया गया।
भाजपा के वोटर चेतना अभियान में बडेथ, कांडाखाल, विरमोली बूथों के अध्यक्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु के नए वोटरों में 31 को अभियान से जोड़ा गया। अभियान में भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक ऋषि कंडवाल, पूर्व जिला महामंत्री विजय लखेड़ा, मंडल अध्यक्ष राजाराम डोबरियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, ग्राम प्रधान नीरज कंडवाल व गणेश कंडवाल विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमप्रकाश कंडवाल, बीएलओ मनोज तोमर, सुमन देवी, विमलेश्वरी देवी के अलावा विद्यादा भट्ट, कांता प्रसाद कंडवाल आदि उपस्थित थे।