ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि ऋषिकेश कैंपस में एनएसयूआई की ओर से गुरुवार को आयोजित छात्रसंघ समारोह में लोक गायक मंजू नौटियाल की सुरीली आवाज का जादू छात्र-छात्राओं के सिर चढ़कर बोला। मंजू के दिल्ली से मनाली.. गीत ने छात्र-छात्राओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। कैंपस में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं ने भी फिल्मी और गढ़वाली गीतों पर प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के युवा विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कैंपस के छात्र-छात्राओं को मेहनत और लगन से शिक्षा हासिल कर माता-पिता और क्षेत्र का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित भी किया। पूर्व मंत्री ने कैंपस से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए खेल विभाग के 34 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। लालकिले में गणतंत्र दिवस पर परेड शामिल होने पर एनसीसी कैडेट को भी नवाजा गया। वहीं, समारोह में मंजू के घुरूकू भेना गीत ने भी छात्र-छात्राओं को झूमने पर मजबूर किया। कैंपस निदेशक प्रो. एमएस रावत, चीफ प्रोक्टर धर्मेंद तिवारी, प्रो. हेमलता मिश्रा, प्रो. धीरेंद्र गुप्ता, जयेंद्र रमोला, राकेश अग्रवाल, जगदम्बा रतूड़ी, बृजभूषण बहुगुणा, शिवम सेमवाल, छात्रसंघ महासचिव अभिषेक कुमार त्रिशूलिया, उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, हिमांशु जाटव, मानसी सती, मानव रावत, रिहान मंदोलिया, शिवानी नेगी, श्रृष्टि, प्रिया जगूड़ी, सुहानी आदि मौजूद रहे।