उत्तराखंड

प्रत्याशी अपनी जीत के लिए भगवान की शरण में

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे भले ही 10 मार्च को सार्वजनिक हो जाएंगे। अभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए भगवान की शरण में हैं। मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर जीत के लिए मन्नतें मांगी जा रही है। मतदाताओं ने जो काम करना था वह कर लिया, बस अब प्रत्याशी अपनी किस्मत और भगवान के आशीर्वाद के सहारे उम्मीदों में बैठा है।
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ विधानसभा से 13 और रुद्रप्रयाग विधानसभा से 12 प्रत्याशियों के भाग्य फिलहाल ईवीएम में र्केद है। एक ओर प्रत्याशी अपने पक्ष में पड़े वोट के लिए कार्यकर्ता और समर्थकों से निरंतर बूथ मैनेजमेंट के चलते जानकारी जुटा रहे हैं वहीं जीत-हार के समीकरणों पर भी गहनता से चर्चा कर रहे हैं। किस बूथ पर कैसी स्थिति रही होगी, कितना वोट किस प्रत्याशी को पड़ा इस पर भी अपने स्तर से समीकरणें बैठाई जा रही है। प्रत्याशी घर, कार्यालय और अनेक स्थानों पर लोगों से चर्चा भी कर रहे हैं ताकि अपनी चुनावी स्थिति की वास्तविक जानकारी के करीब पहुंच सके। केदारनाथ विस में 65़03 और रुद्रप्रयाग विधानसभा में 59़24 फीसदी मतदान हुआ है इसमें प्रत्याशी अपनी वोट को लेकर गणित में उलझे हुए हैं। दोनों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस, यूकेडी, निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, भाकपा, माकपा सहित अन्य दल अपनी जीत के लिए विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से फीडबैक जुटा रहे हैं। जबकि दूसरी ओर प्रत्याशी सुबह-सांय पूजा अर्चना कर जीत की मन्नतें मांग रहे हैं। कई मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया जा रहा है। हालांकि उनके भाग्य के फैसले पर 10 मार्च को ही जीत-हार की मुहर लगनी है।
जिले में मतदाता और मतदान करने वालों का ब्योरा
जनपद का कुल मतदाता प्रतिशत 62़13 रहा है। जिले में कुल 193504 मतदाता है, जिसमें पुरुष मतदाता 95732 तथा महिला मतदाता 97772 हैं। दोनों विधानसभाओं में 119832 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें 52619 पुरुष तथा 67213 महिला मतदाता है। केदारनाथ विस में कुल 89829 मतदाता हैं जिसमें 44125 पुरुष तथा 45704 महिला मतदाता हैं। 58417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 26602 पुरुष तथा 31815 महिला मतदाता शामिल है। विस का कुल मतदान प्रतिशत 65़03 रहा है। रुद्रप्रयाग विस में कुल 103675 मतदाता है जिसमें 51607 पुरुष तथा 52068 महिला मतदाता हैं। इस विस से कुल 61415 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है जिसमें 26017 पुरुष तथा 35398 महिला मतदाता हैं। इस विस में कुल मतदान प्रतिशत 59़24 रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!