उत्तराखंड

खाई में गिरी कार , तीन की मौत, एक घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के तहत बुधवार की रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में सिमतोली गांव के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। चारों एक ही गांव के रहने वाले हैं। वह रामलीला देखकर अपने गांव को लौट रहे थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को जिला अस्पताल में तीनों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि सरयू संगम पर की गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात पुलिस लाइन माल्ता के पास करीब ढाई बजे एक अल्टो कार खाई में गिर गई। इसमें चार लोग सवार थे। हादसे में सिमतोली निवासी 30 वर्षीय विजय सिंह दफौटी पुत्र सुरेश सिंह, 20 वर्षीय रोहित दफौटी पुत्र भूपाल सिंह तथा 21 वर्षीय सुनील सिंह दफौटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय मनोज सिंह दफौटी पुत्र पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों सिमतोली गांव के युवा बागेश्वर रामलीला देखने आए थे और रात अपने गांव लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम की सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी, दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम कि लिए जिला मुख्यालय भेजा, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शुक्रवार की सुबह प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हल्द्वानी रेफर कर दिया है, जबकि मृतकों का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!