बिग ब्रेकिंग

कर्बेट टाइगर रिजर्व में घास लेने गई महिलाओं पर बाघ ने किया हमला, एक की हालत गंभीर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रामनगर। कर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में घास लेने गईं दो महिलाओं पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान दूसरी महिला ने शोर मचाया तो बाघ ने उस पर भी हमला कर दिया। महिलाओं ने एक साथ चिल्लाना शुरू किया तो बाघ उन्हें छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सयुंक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने महिला के इलाज का खर्च देने के साथ मुआवजा देने की मांग की है।
बुधवार को रामनगर चोरपानी गांव निवासी आशा देवी (53) पत्नी स्वर्गीय कुंवर सिंह व भारती देवी (52) पत्नी गोविंद सिंह अन्य महिलाओं के साथ कॉर्बेट के बिजरानी जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैइे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। उसने पहले भारती देवी पर हमला किया। जिसके बाद आशा के शोर मचाने पर बाघ उस पर भी झपट पड़ा। महिओं के शोर मचाने से बमुश्किल बाघ वहां से जंगल की ओर भाग गया। महिलाएं दोनों घायलों को चिकित्सालय लेकर पहुंची। भारती के सिर व माथे पर दांत व पंजे के गहरे निशान हैं। सूचना पर बिजरानी रेंज की टीम चिकित्सालय पहुंच गई। एक माह पहले भी बाघ ने इसी क्षेत्र में दो वन कर्मियों पर भी हमला किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!