जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एचएनबी गढ़वाल विवि के समाज शास्त्र विभाग और नांदी फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें शिक्षाविदों ने छात्र-छात्राओं को संप्रेषण कौशल, साक्षात्कार कौशल व कॅरियर निर्धारण के टिप्स दिए। पूर्व परिसर निदेशक प्रो. पीपी बडोनी ने बालिका सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यशाला के महत्वपूर्ण बताया।
बीजीआर परिसर सभागार में कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने किया। कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक के दौर में केवल औपचारिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास से ही छात्र बेहतर भविष्य बना सकते हैं। एचओडी समाजशास्त्र डॉ. किरन बाला ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर रोशनी डाली। कहा कि इसके माध्यम से युवाओं के आत्मविश्वास, संप्रेषण क्षमता व पेशेवर दृष्टिकोण में सुधार हुए हैं। इस मौके पर फाउंडेशन के हर्षवर्धन सैनी, प्रो. कुसुम डोबरियाल, प्रो. अनूप पांडेय, डॉ. धारणा शर्मा, छात्रा सिमरन, तनुजा, सुमित, मेघना, दीपशिखा आदि मौजूद रहे।