आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश में किशोर पर केस

Spread the love

रुद्रपुर। नगर में रविवार को बकरी चरा रहे एक किशोर ने ट्यूशन जा रही आठ साल की बच्ची को पकड़कर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर लोगों ने किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी किशोर कक्षा सातवीं का छात्र है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम नगर निवासी कक्षा दो की आठ वर्षीय छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इस दौरान बड़ी बहन कुछ कदम आगे निकल गई। आरोप है कि इस बीच रास्ते में बकरी चरा रहे एक किशोर ने बच्ची को पकड़ लिया और खाली प्लॉट की ओर ले लगा। आरोप है कि यहां किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रुद्रपुर कोतवाली की एसआई दीपा अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी किशोर 13 वर्षीय है और कक्षा सात का छात्र है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *