बढ़ रहे बुखार, छाती दर्द कमजोरी के मामले

Spread the love

रुद्रपुर। गर्मी के कारण लोग बुखार के साथ ही छाती, गले में दर्द और कमजोरी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में हर रोज 800 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। सबसे अधिक मरीज फिजिशियन कक्ष में पहुंच रहे हैं। फिजिशियन के अभाव में मेडिकल कॉलेज के तीन रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं। डॉक्टर हर्षित माथुर ने बताया कि सबसे अधिक बुखार, छाती, गला दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। बीपी गिरने की दिक्कत से भी लोग जूझ रहे हैं।
काफी लोग गर्मी के कारण चर्म संबंधी दिक्कतें लेकर भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. उषा रावत का कहना है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज आ रहे लोगों का प्राथमिकता से इलाज किया जा रहा है। पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। अब मौसम में बदलाव होगा। लोगों को एहतियात बरतना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *