जल जीवन मिशन की शिकायतों की सीडीओ ने की जांच

Spread the love

पुरोला। मोरी विकासखंड के आराकोट क्षेत्र स्थित जागटा गांव में जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह के नेतृत्व में गठित जांच समिति ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और अभिलेखों का सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है लेकिन नए पेयजल टैंक अभी तक निर्मित नहीं हुए हैं। फिलहाल पुरानी टंकियों से ही जलापूर्ति की जा रही है। कई स्थानों पर पाइपलाइन का कार्य भी अधूरा मिला।
निरीक्षण के दौरान समिति ने ग्रामीणों की पेयजल, सड़क और उद्यान संबंधी समस्याएं भी सुनीं। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्र के मनमोहन चौहान ने जागटा, कुराली और कसाली तोक में अधिक भुगतान, पुरानी टंकियों से नई लाइन जोड़ने और पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों की शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *