कोटद्वार-पौड़ी

भैला खेलकर मनाया दीपावली का पर्व

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले के राठ क्षेत्र में दीपावली का पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। राठ क्षेत्र के कई गांवों में दीपावली के मौके ग्रामीण ढोल-दमाऊ और मसकबीन की धुन पर भैला नृत्य कर झूमते नजर आए। गढ़वाल क्षेत्र में कई जगह दीपावली मनाने के तौर तरीके देश के अनेक इलाकों से काफी अलग हैं। मान्यता है कि भैला खेलने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। भैला को बड़ी बग्वाल के दिन जिस दिन ओंस अमावस्या होती है। उस दिन खेला जाता है। पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास करते हुए दीपावली के अवसर पर पौड़ी शहर के जिला चिकित्सालय के निकट लोगों द्वारा भैला बग्वाल का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली त्योहार के इस अवसर पर पटाखों की जगह भैलाखेल कर इस त्योहार को पारंपरिक और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, आयोजक मंगल सिंह नेगी राठी, प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!