बिग ब्रेकिंग

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, विदेश जाने वाले तीन महीने बाद ले सकते हैं सतर्कता डोज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि नौकरी, शिक्षा और कारोबार के मकसद से विदेश की यात्रा करने वाले लोग कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के तीन महीने बाद ही सतर्कता डोज ले सकते हैं। एक दिन पहले ही सरकार ने ऐसे लोगों के लिए सतर्कता डोज के लिए निर्धारित नौ महीने की प्रतीक्षा अवधि में ढील देने का एलान किया था।
राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे पत्र में केंद्र सरकार ने कहा है कि इसके लिए कोविन पोर्टल पर आवश्यक प्रविधान कर दिया गया है। लोगों को वीजा जैसे दस्तावेज भी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने अतिरिक्त सचिव मनोहर अग्नानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों के लिए सतर्कता डोज की प्रतीक्षा अवधि कम करने की कई क्षेत्रों से मांग की जा रही थी। इसमें शिक्षा, रोजगार, खेल, कारोबार इत्यादि क्षेत्र शामिल हैं।
अग्नानी ने कहा कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से इस बदलाव के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने का आग्रह किया गया है, ताकि लोगों को इसके बारे में जानकारी मिल सके। साथ ही इस बदलाव को लागू करने के लिए आवश्यक उपाय भी करने को कहा गया है।
वहीं, दूसरी ओर देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले तीन हजार से नीचे बने हुए हैं। सक्रिय मामलों में भी लगातार गिरावट जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकघ्डों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2,841 नए केस मिले और नौ लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों में 463 की गिरावट आई है और इनकी संख्या 18,604 पर आ गई है।
मरीजों के उबरने की दर 98़74 प्रतिशत और मृत्युदर 1़22 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक संक्रमण दर 0़58 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0़69 प्रतिशत है। कोविन पोर्टल के आंकडों के अनुसार कोरोना रोधी वैक्सीन की अब तक 191 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 100 करोड़ से अधिक पहली डोज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!