राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया उज्ज्वल पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
चम्पावत। बनबसा -शनिवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कांडपाल ने रिडस उज्जवल पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान परियोजना के कार्यों की जानकारी ली। केंद्र द्वारा पूनर्वासित किये गये बच्चों एवं महिलाओं की जानकारी ली, तथा वर्तमान में केन्द्र में रहा रही बालिका का हालचाल जाना। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, तथा संस्था के द्वारा किये गये कार्यो की सराहना करते हुए परियोजना के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया। संस्था के कोषाध्यक्ष जनक चंद ने महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कांडपाल को बताया कि संस्था को उक्त परियोजना का पांच बर्षो से वित्तीय अनुदान नहीं मिला है, जिला स्तर से तीन बर्ष का अनुदान स्वीत होकर संबंधित विभाग में चला गया है, परंतु आज तक कोई अनुदान नहीं मिल पाया है। जिसकी वजह से परियोजना के संचालन करने में दिक्कत हो रही है,इस दौरान संस्था के जनक चंद ,सरोज चंद ,भवाना चंद, विनीता रजवार, प्रकाश चंद्र, मीरा रावत, सुपरवाइजर माधवी भट्ट, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।