साईं घाट में हुड़दंग मचाने पर चार का चालान

Spread the love

ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने साईं घाट पर हुड़दंग मचाने पर चार लोगों का चालान किया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के मामलों सहित 33 लोगों के पुलिस ऐक्ट में चालान हुए।मुनिकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली लक्ष्मणझूला पुल के पास साईं घाट पर कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत सुमित पुत्र सतीश निवासी कैलास गेट, साकेत पुत्र एसबी लाल निवासी जमशेदपुर, झारखंड, संदीप पुत्र डीएन शर्मा निवासी जमशेदपुर, झारखंड, दिव्य पुत्र राजकुमार निवासी पटना, बिहार का पुलिस ऐक्ट में चालान किया। थाना निरीक्षक ने बताया घाट पर शराब आदि का सेवन करने सहित 33 लोगों के चालान भी काटे गए।
यातायात उल्लंघन पर 60 के चालान: मुनिकीरेती पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 60 लोगों का चालान किया। थाना पुलिस ने बताया कि इन सभी के एमबी ऐक्ट में चालान हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *