नवनिर्वाचित ब्लॉक, नगर अध्यक्षों का किया स्वागत

Spread the love

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रविवार को कांग्रेस पार्टी के मालवीय उद्यान स्थित कैंप कार्यालय में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर अनिल रतूड़ी, दुगड्डा नगर अध्यक्ष रितेश ठाकुर व ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा राजीव जखमोला का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नव निर्वाचित पदाधिकारी पार्टी एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे और भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा सरकार महिला अत्याचार रोकने में पूरी तरह बिफल साबित हुई है वहीं महिला आरक्षण के नाम पर षड्यंत्र पूर्वक 2011 की जनगणना के आधार पर अपने हित में संसद और विधान मंडलों की सीटों का परिसीमन करना चाहती है, जो देश की जनता को स्वीकार्य नहीं है। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रमेश चन्द्र खंतवाल, बलवीर्र ंसह रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, रवीन्द्र सिंह रावत, भारत सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, सुरेन्द्र सिंह गुसांई, नरेन्द्र सिंह नेगी, पवन कुमार, जावेद हुसैन, चन्द्रमोहन सिंह रावत, देवेन्द्र कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *