विद्युत कटौती ने बढ़ाई लोगोंं की मुश्किलें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में घंटों हो रही विद्युत कटौती ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार रात करीब तीन घंटे तक शहर में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। रविवार को कोटद्वार का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। गर्मी से निजात के लिए सिद्धबली दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं व पर्यटकों ने खोह नदी में डुबकी लगाई। वहीं, गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की भी डिमांड बढ़ गई है। लोगों ने ऊर्जा निगम से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाएं।
पिछले चार दिन से गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में विद्युत कटौती ने शहरवासियों के पसीने छुड़वाने शुरु कर दिए हैं। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई थी। ऐसे में पूरे शहर में अंधेरा छाया हुआ था। विद्युत उपकरण कार्य न करने के कारण व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को जल्दी बंद कर दिया था। बिजली नहीं होने का सबसे अधिक प्रभाव शादी वाले घरों में देखने को मिला। देर रात तक लोग गर्मी से निजात के लिए घरों की छत पर घूमते हुए नजर आए। वहीं, रविवार को भी पूरे दिन कई मिनट के लिए विद्युत काटौती का दौर जारी रहा। रविवार को कोटद्वार का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। ऐसे में गर्मी से निजात के लिए सिद्धबली दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं व पर्यटकों ने खोह नदी में पहुंचकर डुबकी लगई। सबसे अधिक लोगों की भीड़ सिद्धबली मंदिर के समीप खोह नदी में दिखाई दी। नदी में किसी भी प्रकार की दुर्घटनाएं न हो इसके लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात थी। वहीं, गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों की भी डिमांड बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *