Uncategorized

चम्पावत में मिले 9कोरोना पॉजिटिव केस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। शुक्रवार को चम्पावत जिले नौ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें पांच टनकपुर जबकि चार चम्पावत के पॉजिटिव केस शामिल हैं। अब चम्पावत जिले में कोरोना पॉजिटिव का आकड़ा 500 पार पहुंच गया है। इनमें करीब 260 एक्टिव केस हैं। डॉ. उमर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आई रिपोर्ट में टनकपुर के वार्ड पांच,एक और नौ समेत बोरागोठ के पांच लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी की सेंपलिंग दो दिन पूर्व की गई थी। जिनकी उम्र 32, 55, 70, 40, 20 और 45 वर्ष है। सभी लोगों को निजी होटलों में आइसोलेट कर दिया है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए गए हैं। इधर डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि चम्पावत में शुक्रवार को चार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें को जजी कर्मचारी, एक फौजी और एक बुजुर्ग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!