दीपावली पर यातायात रूट में किया बदलाव

चमोली : दीपावली पर्व पर बाजारों में भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए कर्णप्रयाग में यातायात रूट में बदलाव किया गया है। थानाध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि ऊमा देवी तिराहा से थराली गैरसैण और नौटी की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन मुख्य बाजार कर्णप्रयाग से होते हुए जाएंगे। मुख्य बाजार में किसी भी प्रकार से वाहन पार्किंग नहीं की जाएगी। कोई भी वाहन सुभाषनगर बैंड से मेन बाजार के लिए नहीं जाएगा। गौचर या चमोली की ओर जाने वाले वाहन सुभाषनगर बैंड से डाकघर कर्णप्रयाग पंचपुलिया होते हुए जाएंगे। जिन वाहन चालकों को अपने वाहनों में ईंधन भरना हो वे वाहन चालक वाहनों को पंचपुलिया से पेट्रोल पंप तक ले जाएंगे और पंचपुलिया से ही वापस अपने गंतव्य को जाएंगे। पेट्रोल पंप से मेन बाजार कर्णप्रयाग तक किसी भी प्रकार का वाहन प्रवेश नहीं करेगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *