बिग ब्रेकिंग

चर्चित शिकारी जय हुकिल ने 40वें आदमखोर का किया शिकार, पिथौरागढ़ में मासूम को खाने वाला तेंदुआ ढेर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ। पिथौरागढ़ जिले के बेरनाग में छह साल की मासूम को निवाला बनाने वाले आतंक के पर्याय बने आदमखोर तेंदुआ ढेर कर दिया गया है। बीती देर रात चर्चित शिकारी जय हुकिल की बंदूक से निकली एक ही गोली से आदमखोर मारा गया। जय ने जीवन के 40वें आदमखोर को ढेर किया है।
बेरीनाग नगर पंचायत के भट्टीगांव वार्ड में आदमखोर तेंदुआ सक्रिय था। बीते माह सात अक्टूबर को तेंदुआ ने भट्टी गांव मेंं सायं साढ़े छह बजे भगत राम की छह वर्षीय पुत्री हिमानी को मारा था। घर के बाहर घात लगाए तेंदुआ ने हिमानी के घर से दरवाजे से उठाया था। परिजनों द्वारा हो हल्ला मचाए जाने पर आसपड़ोस के लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर सौ मीटर दूर बच्ची का शव मिला था। इस घटना के बाद गांव में बच्ची के परिजनों सहित ग्रामीण दहशत में थे। इस बीच एक युवती पर भी तेंदुआ ने झपट्टा मारा था।
इस घटना के बाद तेंदुए को पकडने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया लेकिन आदमखोर पिंजरे में नहीं फंसा। विलंब होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रह््रा था । जिसे देखते हुए वन विभाग ने बीते दिनों तेंदुए को आदमखोर घोषित किया और शिकारी तैनात कर दिया। राज्य के प्रमुख शिकारी जय हुकील अपने सहायक के साथ तेंदुए को मारने पहुंचे। शिकारी जय हुकील अपने साथियों के साथ घटनास्थन पर डेरा डाले हुए थे। रविवार रात्रि लगभग नौ बजकर बीस मिनट पर जब सर्च लाइट के माध्यम से गश्त की जा रही थी तो तेंदुआ दिखाई दिया। मंजे हुए शिकारी जय हुकील ने एक ही गोली में उसे ढेर कर दिया।
जय हुकील ने बताया कि आदमखोर तेंदुआ सात साल की मादा है और उसकी लंबाई भी सात फीट है और उसके जबड़े में चोट थी। तेंदुए के मारे जाने की पुष्टि करते हुए वन रेंजर चंदा महरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ सात अक्टूबर को जिस स्थान पर उसने घटना को अंजाम दिया था उसी स्थल के आसपास नजर आ रहा था। जिसे देखते हुए इस स्थान पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
रेंजर चंदा महरा ने बताया कि तेंदुए को लेकर ग्रामीणों को लगातार जागरू क किया जा रहा था। रविवार की रात आदमखोर ढेर कर दिया गया है। तेंदुए के मारे जाने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। तेंदुएके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। गश्त लगाने वाले वन कर्मियों में डिप्टी रेंजर हरीश चंद्र सती, गंगा सिंह बोरा, हयात सिंह रावत, दिनेश चौहान, राजेंद्र कार्की ,ज्योति वर्मा, पुलिस थाने से सुरेंद्र दानू , मोहन रसवाल और उपेंद्र मेहता आदि शामिल थे।
बेरीनाग के भट्टी गांव में मारा गया आदमखोर तेंदुए प्रदेश के मशहूर शिकारी जय हुकील का चालीसवां शिकार है। इससे पूर्व उन्होंने जिले में मुवानी घाटी में भी एक आदमखोर को मारा था। शिकारी जय हुकील ने कहा कि मारा गया तेंदुए आदमखोर है। इसकी पुष्टि की गई । उन्होंने कहा कि उनके व उनकी टीम द्वारा तेंदुए के आदमखोर होने की पुष्टि की गई। उसका जबड़ा कमजोर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!