Uncategorized

छटांगा ढंगार के पास भारी भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर छटांगा ढंगार के पास पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण हाईवे पर मलबा व बोल्डर आ गए हैं। जिससे रविवार सुबह से ही यमुनोत्री हाईवे बंद है। बड़कोट से पांच किलोमीटर आगे यमुनोत्री हाईवे पर छटांगा ढंगार के पास पहाड़ी से लगातार हो रहा भूस्खलन मुसीबत का सबब बना हुआ है। पहाड़ी से लगातार हो रहे भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद है और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गयी है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट की टीम द्वारा मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से मार्ग शाम तक भी नहीं खुल पाया। हाईवे बंद रहने से यमुनोत्री धाम सहित इस क्षेत्र के कई गांवों का आवागमन बाधित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!