चौहान उत्तराखंड एप्पल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
उत्तरकाशी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगत सिंह चौहान को उत्तराखंड एप्पल फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही बेहतर उत्पादन पर पर जोर दिया। वही यमुना घाटी क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। नौगांव ब्लॉक के भंकोली गांव निवासी जगत सिंह चौहान को प्रदेश सरकार द्वारा एप्पल फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। एप्पल फेडरेशन राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत काम करेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि इस परियोजना के तहत किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। उत्तराखंड का सेब उत्पादन में तीसर स्थान है, जिसे दूसरे स्थान पर लाने के लिए के लिए काम किया जायेगा। सीप उत्पादन को बढ़ावा देने तथा बेहतर उत्पादन के लिए उत्तराखंड सरकार प्रदेश के किसानों की पूरी मदद करेगी। जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, संदीप राणा, सतेंद्र राणा, नितिन डोभाल, हरिमोहन सिंह, चमन रौंटा आदि क्षेत्र के लोगों ने जगत सिंह चौहान को उत्तराखंड एप्पल फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उनको बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।