कोटद्वार-पौड़ी

जाम की समस्या से परेशान रहे शहरवासी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर वासियों को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। आये दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शहर का कोई भी सड़क ऐसा नहीं है, जहां जाम की समस्या से लोग परेशान नहीं हैं। शनिवार को पोलिंग पार्टियों के वाहन पौड़ी आने से लोगों को जाम की समस्या से परेशान रहे।
शहर में शनिवार को जाम की समस्या बनी रही। पोलिंग पार्टियों के वाहन जीआईसी पौड़ी में बने स्ट्रांग रूम में आने से भी जाम की समस्या देखने को मिली। हालांकि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां की थी, लेकिन शहर के माल रोड, बस स्टेशन में कई बार जाम की स्थिति देखने को मिली। इन मार्गों पर सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें खड़ी हो गई और लोग जाम में परेशान होते रहे। मिनटों का सफर घंटों में तय करने को स्थानीय लोग मजबूर हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!