गैर पंजीकृत वाहनों से किया जा रहा लौट पतान की निकासी
वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने दिया प्रबंधन को ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने विभाग पर लौट पतान के बाद गैर पंजीकृत वाहनों से उनके निकासी का आरोप लगाया है। कहा कि इससे भविष्य में विभाग को माल भाडा के रूप में मिलने वाले राजस्व की भी हानि हो सकती है। इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाना अति आवश्यक है।
समस्या के संबंध में उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रभागीय अध्यक्ष गणेश जुयाल ने प्रभागीय वन विकास प्रबंधक को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी व लालढांग रेंज से प्रभाग को आवंटित लौटो का पातन एवं कंधा डुलान कार्य टेंडर के माध्यम से करवाया गया था। लेकिन, पातन के बाद लौटो के प्रकाष्ट निकासी का कार्य वभागीय तौर पर गैर पंजीकृत ट्रैक्टरों से करवाया जा रहा है। यह ट्रैक्टर कृषि के लिए खरीदे गए हैं। ऐसे में विभाग को भाडा के रूप में मिलने वाले राजस्व की हानि हो सकती है। वहीं, कालागढ़ वन प्रभाग के अंतर्गत पाखरो रेज में लौट पातन में अनियमित्ता पाते हुए चार कर्मचारियों के खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। जिससे समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। इस दौरान कर्मचारियों को सातवें वेतन मान के एरियर की दूसरी व तीसरी किस्त का भुगतान करने की भी मांग उठाई गई।