सीएम ने यात्रियों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

टनकपुर। कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। आज चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टनकपुर कैंप में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप वहां क्षेत्र में भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार भी आप अपने-अपने क्षेत्र में जरूर करें। इस दौरान उन्होंने जातियों से धारचूला में स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दे रे हैं। उसी तरह से आप भी वहां के स्थानीय उत्पाद खरीद कर वहां के स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करें’
कहा कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के दर्शन को जा रहे हैं तो वहां से वापस लौटकर वह अपने-अपने राज्यों में जब जाएंगे तो उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर बनकर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *