बिग ब्रेकिंग

सीएम केजरीवाल ने कहा राजनीति न हो, पीड़ित को मिले न्याय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। हाथरस पीड़िता की मौत के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पूरा मामला सियासी रूप ले लिया है। यूपी सरकार के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे हैं। वामपंथी दल, भीम आर्मी और छात्र संगठनों के सदस्य जंतर मंतर पर हाथरस की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के बीच सीपीआइ नेता डी राजा, सीपीएम नेता सीताराम येचुरी और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर पहुंचे हैं। बंद किए गए राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के एग्जिट गेट खोल दिए गए हैं।
जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे हैं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कुछ नेता व पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी ने इस धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन पहले ही दिया था। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाथरस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मुंबई या दिल्ली में ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। देश में दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश चाहता है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस समय, पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जरूरत है।
प्रदर्शन को देखते हुए जनपथ मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। यहां पर एंट्री और एग्जिट गेट दोनों बंद हैं।इसके अलावा राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर भी एग्जिट गेट को बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी डीएमआरसी ने दी। डीएमआरसी ने बताया कि जनपथ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नहीं रुक रही है।
धरना प्रदर्शन में शामिल सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उनकी मांग है कि पीड़िता को न्याय दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!