बिग ब्रेकिंग

राजधानी में शीत लहर से जंग, कंपकपाने वाली हवा ने घर से निकलना किया मुश्किल, पारा और लुढ़का

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ठंड से कंपकपा रही है। जैसे-जैसे साल का अंत नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे शीत लहर का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी की सुबह गहरे कोहरे के बीच होती है। वहीं, रात में पारा इतना गिर जाता है कि लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली में ठंड के कारण स्कूल की टाइमिंग भी चेंज कर दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली के कुछ इलाकों में रविवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के नजदीक पहुंच गया था। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया था। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था।
एनसीआर में सोमवार को हल्की धूप जरूर देखने को मिली, लेकिन ठंडी हवाओं का असर भी बरकरार रहा। पूरे एनसीआर की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। दोपहर 12 बजे तक भी वातारवरण में धुंध देखने को मिल रही है। रविवार की तरह ही सोमवार को भी शीत लहर चली। इस शीतलहर के चलते लोग दो पहिया वाहन से आवागमन करने से बच रहे हैं।
दिल्ली से सटे हरियाणा में भी आने वाले दो दिनों तक ठंड का असर बरकरार रहने की उम्मीद मौैसम वैज्ञानिक जता रहे है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2़4 डिग्री के साथ महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा शहर रहा है।
इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। वहीं, पश्चिमी हवा से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!