कमिश्नर को निरीक्षण मिली खामिया, नाजिर को कारण बताओ नोटिस

Spread the love

नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने तहसील में भूमि एवं अन्य मामलों से संबंधित अविवादित फाइलें, विवादित फाइलें, निस्तारित फाइलें एवं दाखिल खारिज, 143 व 41, सीलिंग, राजस्व वसूली, खनन, व्यापार कर एवं भूमि से जुड़े कोर्ट मे लंबित मामलों की प्रगति संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने लंबे समय से विचाराधीन वादों को कम समय की तारीख देकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। वहीं भूमि पैमाइश के आवेदनों का व्यवस्थित रखरखाव एवं सही जानकारी न देने पर नाजिर रोहित पालीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसडीएम राहुल साह, तहसीलदार नवाजिश खालिक, नायब तहसीलदार नंदन सिंह नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *