युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : छात्रों को नशा और नशीले पदार्थों की जानकारी देने के लिए जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) चड़ीगांव की ओर से पाठ्य पुस्तक तैयार की गई है। शिक्षा विभाग ने पुस्तक का विमोचन कर वितरण शुरू कर दिया।
बीआरसी पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक अनमोल जीवन का वितरण किया। पुस्तक में युवाओं और छात्रों को नशे के प्रकार, दुष्प्रभावों व बचाव के वैज्ञानिक तरीके बताए गए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी व डाइट प्रचार्य एसएस तोमर ने मौजूदा समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। शिक्षक छात्रों को सरल व प्रभावी माध्यम से जागरूक और स्वस्थ, अनुशासित व सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श, शिक्षाविद विमल ममगाईं, विनय किमोठी व डॉ. हरिशंकर डिमरी ने पुस्तक की विषयवस्तु और प्रस्तुतीकरण शैली पर रोशनी डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *