काला रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोग परेशान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम क्षेत्र के काला रोड पर बुधवार सुबह स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों इस मार्ग पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गुरुद्वारा आने-जाने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। रोज मॉर्निंग वॉक करने वाले स्थानीय निवासी साकेत, नंदू और अख्तर ने बताया कि गर्मियों में उनका समूह सुबह जल्दी टहलने निकलता है। बुधवार को सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से रास्ते में अंधेरा मिला जिससे आने-जाने में परेशानी हुई। उन्होंने नगर निगम से स्ट्रीट लाइट व्यवस्था नियमित रखने की मांग की जिससे सुबह और देर शाम इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। शिकायत मिलने पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *