Uncategorized

कांग्रेसियों ने कौसानी में प्रवासियों का हालचाल जाना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के कारण बाहरी राज्यों से लौटे प्रवासियों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हालचाल जाना। उन्होंने कौसानी के होटलों में संस्थागत क्वारंटाइन किए लोगों को मास्क और सेनेटाइजर बांटे। उनसे लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में योगदान देने की अपील की।
कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी रंजीत दास के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कौसानी के विभिन्न होटलों में गए। उन्होंने वहां क्वारंटाइन हुए करीब 150 लोगों को मास्क और सेनेटाइजर बांटे। होटल में मिल रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वालों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि पार्टी प्रशासन की हर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। पूर्व में बिलौना स्टेजिंग एरिया, कपकोट और कांडा में पाई गई खामियों को भी पार्टी ने ही उजागर किया था। इसके बाद प्रशासन मुस्तैद हुआ। उन्होंने प्रवासियों से किसी प्रकार की परेशानी होने पर प्रशासन को सूचित करने और लॉकडाउन के नियमों का पालन कर सहयोग करने को कहा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी, जितेंद्र मेहता, गिरीश कोरंगा, मनोहर अल्मियां, भानु नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!