उत्तराखंड

अंकिता हत्याकांड पर कांग्रेस और आप पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। अंकिता हत्याकांड के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रोष व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया तो आम आदमी पार्टी ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को कोसा। इस बीच सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मल्लीताल स्थित पंत पार्क में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने मामले की सीबीआई जांच कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना भट्ट, त्रिभुवन फत्र्याल, कुंदन बिष्ट, सुभाष चंद्रा, कमलेश तिवारी, दिनेश कर्नाटक, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, मनोज शाह, हिमांशु पांडे, मनोज भट्ट, ललित मोहन कांडपाल, मनमोहन कनवाल, राजेंद्र व्यास, अंजुम, भुवन सिंह बिष्ट, नाशिफ अहमद, राजू टांक, पुष्कर बोरा आदि शामिल रहे। इधर आम आदमी पार्टी की ओर से भी पंत पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। कहा इतने बड़े मामले में न तो तत्काल पुलिस ने कार्रवाई की, और न ही शासन प्रशासन सक्रिय दिखाई दिया। इस मौके पर प्रदीप दुम्का, शाकिर अली, महेश आर्य, हरीश बिष्ट, नवीन उप्रेती, अजय कोहली, विनोद कुमार, नईम अहमद, सुनील कुमार, विद्या, बिमला रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!