उत्तराखंड

कांग्रेस ब्लक व नगर इकाई की हुई बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर(आरएनएस)। कांग्रेस ब्लक व नगर इकाई की यहां आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा की गई। साथ ही आने वाले लोकसभा, निकाय तथा पंचायत चुनाव में बढ़चढ़कर भाग लेने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कसने को कहा। दीप पैलेस में रविवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जीत में थोड़ी सी कसर रह गई। उपचुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। आने वाले लोकसभा, नगर पालिका तथा पंचायत चुनाव में कांग्रेस बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में लगना होगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विफलताओं को आम जन तक पहुंचाना होगा। भ्रष्ट सरकार को उखाड़ देंकने का भी संकल्प भी लिया गया। पूर्व सैनिक रमेश भंडारी को पूर्व सैनिक विभाग के जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण भी किया। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा की भंडारी पूर्व सैनिक का अध्यक्ष बनाने पर सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करेंगे और उनके समस्या को जानने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह कनवाल, गोपाल राम टम्टा, कवि जोशी, पूरन चंद्र पंडा, दीप चंद्र, शंकर राम, ललित गोस्वामी, नवीन साह, रमेश भंडारी, गीता रावल, पूनम टम्टा, इंद्रा जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!