देश-विदेश

कांग्रेस उम्मीदवार राजगुरु ने अजमेर और सोमनाथ पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने लिया आड़े हाथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राजकोट , एजेंसी। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पांच दिन का समय भी नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। चाहें भाजपा हो या कांग्रेस या आम आदमी पार्टी प्रचार के आखिरी समय में सभी कोई भी कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती हैं। इस बीच, कांग्रेस के राजकोट से उम्मीदवार ने धार्मिक स्थलों अजमेर और सोमनाथ पर बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रतिद्वंदी भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को राजकोट (पूर्व) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्मेरे विचार में, महादेव और अल्लाह एक ही हैं। महादेव अजमेर में रहते हैं, और अल्लाह सोमनाथ में रहते हैं।श् इस दौरान उन्होंने अल्लाह हू अकबर और हर-हर महादेव के नारे भी लगाए। बता दें कि इस जनसभा में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के लोग मौजूद थे। यहां यह भी ध्यान देने योग्य है कि अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए प्रसिद्घ है और सोमनाथ भगवान महादेव के मंदिर के लिए प्रसिद्घ है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेरे विचार में महादेव और अल्लाह एक ही हैं। मुझे बस में अपने हिंदू भाइयों को भगवान सोमनाथ ले जाने में खुशी महसूस होती है। लेकिन मुझे वही आनंद तब भी महसूस होता है जब मैं लोगों से भरी ट्रेनों के साथ अजमेर जाता हूं।
कांग्रेस से पूर्व विधायक और उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरू के इन बयानों की एक वीडियो क्लिप आज वायरल हो गई है। जिसके बाद राजकोट में भाजपा के उम्मीदवार ने उनकी इन टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियां हिंदू समुदाय के लिए आपत्तिजनक हैं। राजकोट (पूर्व) से राजगुरु के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी के उदय कांगड़ ने कहा कि दोनों स्थानों में एक बड़ा अंतर है। इस तरह का बयान हिंदू समुदाय के लिए आपत्तिजनक है। सोमनाथ पूरे देश में पूजनीय है, यह पहला ज्योतिर्लिंग है। उन्हें अपने प्रचार के लिए इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए।
कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा सोमनाथ को लेकर की गई इस टिप्पणी की अहमदाबाद के धार्मिक नेता चौतन्य शंभु महाराज ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण है कि एक व्यक्ति वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है। इस तरह के बयान से उन्होंने न केवल हिंदुओं बल्कि मुसलमानों का भी अपमान किया है। यह सिर्फ हिंदू और मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है।
वहीं, जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो कांग्रेस उम्मीदवार राजगुरु ने इस पर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि श्मेरी एक क्लिप श्अल्लाह हू अकबरश् कहते हुए वायरल की गई है। उसी क्लिप में, लोगों को 5000 मुसलमानों को श्हर हर महादेवश् का जाप करते हुए भी सुनना चाहिए।श् भाजपा पर आरोप लगाते हुए राजगुरू ने कहा कि विरोधी पार्टी ने उनके भाषण का एक हिस्सा वायरल किया जिसमें वह श्अल्लाह हु अकबरश् कहते नजर आ रहे हैं। मैंने लोगों से सार्वजनिक सभा में पूछा कि अगर मुझे अल्लाह का नाम लेने में शर्म नहीं आती है, तो क्या आपको महादेव का नाम लेने में शर्म आती है? जब मैंने श्अल्लाह हु अकबरश् कहा, तो 5,000 लोगों ने श्हर हर महादेवश् के नारे लगाए। यह वीडियो की वास्तविकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!