उत्तराखंड

कांग्रेस ने खाली सिलेंडर संग किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में खाली सिलेंडर हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कांग्रेस शासन में एक रुपये महंगाई बढ़ने पर भाजपा नेता सड़कों पर उतर आते थे। अब पेट्रोल व डीजल 100 के पार पहुंच गया। रसोई गैस की कीमत हजार पहुंच गई है। इसके बाद भी भाजपा नेता अपनी सरकार की पीठ थपथपा रहे हैं। इससे साफ है कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। उसे केवल सत्ता से प्रेम है, अपनी जनता के दुरूख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में खाली सिलेंडर थाम जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में नगर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महर ने कहा देश के लोगों ने ऐसी महंगाई पहले कभी नहीं देखी और झेली। पेट्रोल व डीजल के दाम पहली बार 100 के पार पहुंच गए हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हजार पहुंच गई है, जिसे भरा पाना आम लोगों की बस की बात नहीं है। इसके बाद भी देख के मुखिया अच्टे दिनों की बात कर अपनी जनता को छल रहे हैं। युकां जिलाध्यक्षाषेंद्र महर ने कहा कांग्रेस शासन में जब पेट्रोल-डीजल के दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ते थे तो भाजपा नेता सड़कों पर उतर आते थे। हैरानी की बात है कि पेट्रोल-डीजल 100 के पार पहुंचने के बाद भी वे चुप हैं। अपने को जनता की हितैषी बताने वाली मौजूदा सरकार व उसके नेता केवल जनता को छलने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा को केवल सत्ता से प्रेम है। उसे देश व प्रदेश के लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई की चोट सहने वाली जनता सरकार को इसका जवाब जरूर देगी। कहा जनता अब भाजपा की जनविरोधी नितियां समझ चुकी है। निश्चित तौर पर जनता सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!