कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने खिलाड़ी व शिक्षकों को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचद के योगदान को किया याद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उदीयमान खिलाड़ी व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के योगदान को भी याद किया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विश्वपटल पर भारतीय हाकी को स्वर्णिम सफलता दिलाने में मेजर ध्यानचंद की अहम भूमिका रही है। ओलंपिक सहित अन्य खेलों के विश्व आयोजनों में उन्होंने भारत को आठ स्वर्ण पदक सहित कुल ग्यारह पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाकी में देश को अभूतपूर्व सफलताएं दिलाने पर तत्कालीन सरकार ने उनके जन्म दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। मौके पर प्रदेश सरकार की ओर से खेल छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्र के उदीयमान खिलाड़ियों सोनाली, कुशाग्र रावत और अभिनव सिंह असवाल को ट्राफी व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने पर शारीरिक शिक्षक सुरेश सिंह और सतपाल असवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, ओम प्रकाश कोटला, रंजना रावत, अमितराज सिंह, रूपेंद्र सिंह और गुड्डू चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!