Uncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सरकार के स्पष्ट निर्णय नहीं लेने से बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे लोग: कुंजवाल
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के ब्लाक लमगड़ा के ग्राम सभा रतखान और भैसोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित की। मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने उपस्थित लोगों को कोरोना महामारी से बचाव को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान स्पष्ट निर्णय नहीं लिये गये। इस कारण लोग बेरोजगारी के दौर से गुजर रहे हैं। कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की सोच के कारण लॉकडाउन में मनरेगा कार्य से जुड़कर लोग रोजगार कर रहे हैं। उन्होंने एक परिवार में दो में से एक वृद्ध की पेंशन की कटौती करने नाराजगी व्यक्त की। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भी भाजपा सरकार को घेरा। साथ ही विभिन्न विकास कार्यो के निर्माण विधायक निधि से कराने की घोषणा भी की। कुंजवाल ने पूर्व की कांग्रेस और र्वतमान भाजपा सरकार के कार्यो पर चर्चा करते हुये कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा किसी मुख्यमंत्री की गांव घरों तक नजर नहीं गई। अन्य वक्ताओं ने भी प्रदेश सरकार पर कई जनकल्याणकारी योजनाओं में कटौती करने का आरोप लगाया। डेढ़ दर्जन लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुये। जिन्हें कुंजवाल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। यहां ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल चौहाना, हेम आर्या, हंसा दत्त तिवारी, पान सिंह सिजवाली, राजेश अधिकारी, रमेश बिष्ट, पान सिंह सतवाल, वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!