Uncategorized

राज्य मंत्री रेखा आर्या ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्य ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के स्याही देवी मंडल में ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। भ्रमण में जनता की समस्याओं को सुनते हुए राज्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जन समस्याओं का समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री रेखा आर्य ने रविवार को हवालबाग विकासखंड के ग्राम पंचायत नौला, चंपा और सल्ला रौतेला का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की तमाम जनहित की योजनाओं को आम जनता के बीच ले जाने तथा प्रवासी भाइयों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें सहयोग और रोजगार प्रदान करने में सहयोग देने की भी अपील की। इस दौरान राज्य मंत्री के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नयाल, महामंत्री वीरेंद्र चिलवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र शाही, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, जोगा सिंह डांगी, महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी, नरेंद्र पाल, विक्रम सिंह बिष्ट, कमला जोशी, विनोद जोशी, नवीन आर्य, हरीश तिवारी, कृपाल सिंह नेगी और नारायण बिष्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री के सामने बिजली, पानी व स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को उठाया
नौला ग्राम पंचायत और सल्ला रौतेला में आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह मेहरा, हरीश चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र पाठक, विपिन पाठक आदि ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, राशन कार्ड आदि जनता से जुड़ी समस्याओं को राज्य मंत्री के सम्मुख उठाया। राज्यमंत्री ने जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने आश्वासन जनता को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!