Uncategorized

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार और नगर निगम का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। नगर निगम के नए वार्डों में सुविधाएं नहीं दे पाने तथा विकास के प्रति उदासीनता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और निगम का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि निगम में नए वार्डों को जबरन थोपा गया है। दो साल बाद भी वहां कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में पहले तो ग्राम पंचायतों को जबरन निगम में शामिल किया गया और फिर विकास कार्य ठप हो गए। इन क्षेत्रों में पहले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतों के माध्यम से विकास कार्य होते थे, जो अब बंद हो गये हैं। एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों के लिए सरकार ने घोषणा की थी कि 10 वर्ष तक इन क्षेत्रों से कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा, लेकिन निगम की ओर से इन क्षेत्रों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से टैक्स वसूली की जा रही है। साथ ही अन्य टैक्स वसूली की तैयारी की जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की नहरें कूड़े से पटी हैं। आंतरिक मार्गों में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने नए वार्डों को निगम से वापस करने की पुरजोर वकालत की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट, पार्षद नीमा भट्ट, हेमंत बगडवाल, कानू बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, भानू पडलिया, सौरभ भट्ट, रोहित भट्ट, दयानन्द, बलदेव, हरभजन, बीरेन्द्र बर्गली, गौरव, प्रदीप नेगी, खीमानन्द शर्मा, रितेश कुल्याल, उमेश बधानी, राजू तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!