Uncategorized

कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने किसानों,मजदूरों व गरीब की बातों को भाजपा सरकार पर अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं को अंबानी व अडानी को बेचने का भी आरोप लगाया। पिथौरागढ़ में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। कहा कि देश को सिर्फ 4 लोग नरेंद्र मोदी,अमित शाह,अनिल अंबानी ही चला रहे हैं। जिन्होंने देश को गर्त में डालने का कार्य किया है। किसान सड़कों पर हैं,मजदूर परेशान हैं,बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों की कठपुतली बन चुकी है,देश की विभिन्न फायदा देने वाली संस्थानों को बेच दिया गया है। निजीकरण के नाम पर लोगों के रोजगार को खत्म किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व सभासद गणेश सौन ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को खालिस्तानी कहकर अपमानित करने का कार्य कर रही है। इस दौरान महेश टम्टा, धीरज शार्की, जितेंद्र बोरा, प्रशांत बोरा, रंजीत शर्मा, सूरज, दिनेश सिंह, मोनू, रेखा, मंजू देवी, दीपक प्रसाद, मुन्नी, नूर बानू, नन्नी बाजी, शोहेब कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!