Uncategorized

कांग्रेस ने किया जयंती पर स्व० इंद्रमणि बडोनी को याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती मनाई। मौके पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बडोनी की उत्तराखंड आंदोलन में भूमिका को याद करते हुये उनके पदों चिह्नों पर चलने की अपील की। कांग्रेसियों ने स्व. इंद्रमणी बडोनी की प्रतिमा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर लगाने की मांग भी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा किया देवभूमि उत्तराखंड का सपना पहाड़ के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी ने देखा था और उन्हीं के नेतृत्व में इस प्रदेश के निर्माण की अवधारणा रखी गई थी। बडोनी विशाल सांस्कृतिक परिदृश्य और कठोर निर्णय लेने वाले व्यक्ति थे। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उनकी जयंती को प्रदेश में सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल और चंबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल ने कहा स्व इंद्रमणि बडोनी के जयंती को राज्य भर में सांस्कृतिक दिवस के रूप में विद्यालय में जनपद मुख्यालय में वृहद रूप में मनाया जाना चाहिए। आज के दिन सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जानी चाहिए। इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दर्शनी रावत, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुर्तुजा बैग, किसान कांग्रेस के महासचिव सुरेश चौहान, जिला कांग्रेस के महासचिव सुरेश जुयाल, लखबीर सिंह चौहान, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, अमित चमोली, सभासद सतीश चमोली, जमीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!