कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला, श्रम विभाग में घोटाले का लगाया आरोप 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर श्रम विभाग में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बदरीनाथ मार्ग से होते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने श्रम मंत्री एवं प्रदेश सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा करोड़ों रूपये का सामान क्रय किया जा रहा है। जिसमें साईकिल, सिलाई मशीन, सोलर लालटेन एवं टूल किट बहुत ही घटिया क्वालिटी की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि श्रम मंत्री द्वारा अपने चहेतों व अपनी बहु के नाम संस्था बनाकर श्रमिकों को प्रशिक्षण देने के नाम पर करोड़ों रूपये का घोटाला किया जा रहा है। जबकि प्रशिक्षु को प्रोत्साहन राशि तक नहीं मिल पा रही है। श्रम विभाग ने कोरोना वायरस के कारण खाली बैठे श्रमिकों के खातों में एक हजार रूपये डाला जा रहा था, जो सीधा बिचोलियों से बचकर श्रमिकों के खातों में पहुंच रहा था। लेकिन इस व्यवस्था को जानबूझकर बदलकर राशन किट वितरित करने की व्यवस्था की गई। जिससे स्वाभाविक रूप से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को एक हजार रूपये के चेक दिये जाने पर श्रमिकों के पंजीकरण की भी पोल खुली, लगभग 51 हजार श्रमिकों को सामान बांटा गया, लेकिन उनका पंजीकरण ही नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को एक हजार रूपये के चेक के बदले बांटे जा रहे राशन किट के सामान का मूल्य और श्रमिक तक एक राशन किट पहुंचाने में कितना खर्चा आ रहा है उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महामंत्री हेमचन्द्र पंवार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित रार्ज ंसह, कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत, ठाकुर विजय नारायण सिंह, कृष्णा बहुगुणा, शकुन्तला चौहान, विनीता भारती, बलवीर्र ंसह रावत, बीडी नवानी, महावीर्र ंसह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, राजा आर्य, सुधाशुं नेगी, रामचन्द्र सिंह रावत, उदर्य ंसह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसांई, कृपाल सिंह नेगी, हरीश बिष्ट, उपेन्द्र नेगी, विनोद नेगी, वीरेन्द्र सिंह रावत, पुष्कर्र ंसह नेगी, अभिषेक, धीमान, आकाश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!