Uncategorized

कांग्रेस ने केन्द्र व यूपी सरकार का फूंका पुतला, आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुई दरिंदगी से कांग्रेस व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओंं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हाथरस में जिस तरह से एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और दरिंदगी हुई, बेटी की रीढ़ की हड्डी तक तोड़ दी गयी और जीभ काट दी गई, ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की है।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले किया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि देश में मोदी सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है, जबकि धरातल पर स्थिति बहुत गंभीर है। उत्तर प्रदेश में वाल्मिकी समाज की एक युवती के साथ चार दरिदों ने गैंगरेप करने के बाद उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। साथ ही उसकी जीभ भी काट दी। ताकि वह आरोपियों के नाम न बता सके। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गत मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया का सारा ध्यान रिया, दीपिका पर है, जिसका जनता से कोई सरोकार नहीं है। जिला महासचिव देवाशीष रावत ने कहा कि बलात्कार के आरोपियों को चौराहों में लाने की बात करने वाली योगी सरकार के मंत्री और विधायकों का चरित्र ही जब इन कुकृत्यों से भरा है तो उस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। योगी सरकार की कानून व्यवस्था की लापवाही कईयों की जीवनलीला समाप्त कर चुकी है। पुतला दहन करने वालों में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, जिला महासचिव देवाशीष रावत, नीरज बहुगुणा, नगर मंत्री सूर्यमणि, दिव्यांश रावत, आकाश रावत, अनुज, वसीम, पूर्व प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, शहनाज शम्सी, कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र गुसांई, हेमचन्द्र पंवार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!