कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को किया याद  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र और समाज सेवी को किया सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व़ राजीव गांधी की जयन्ती को सदभावना दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। उन्होंने उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गुलाब सिंह के पुत्र डॉ़ सिंह, समाज सेवी गजेन्द्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व डीएफओ धीरज दत्त बछवाण ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
झंडीचौड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को औद्यौगिक सूचना क्रांति का अग्रदूत बताया। उन्होंने देश का प्रधानमंत्री रहते हुए देश को औद्यौगिक सूचना क्रांति में अग्रणी बनाते हुए देश दुनिया के सामने भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया था। स्व़ राजीव गांधी ने ही 18 साल के युवाओं को वोट देने के अधिकार दिया था, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हुए महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण की व्यवस्था कर महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ा था। पूर्व मंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस के जितने भी प्रधानमंत्री हुए है उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को आगे बढाने का काम किया है, जबकि वर्तमान में सिर्फ धर्म, जाति के नाम पर लोगों को आपस में बांटा जा रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कोटद्वार विधानसभा में भाजपा के साढे़ तीन साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि विगत साढे तीन सालों में कोटद्वार विधान सभा विकास के लिए तरस गई है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल एवं वर्तमानीााजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना कर आगामी 2022 के चुनाव में जनता से निर्णय लेने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, भाबर मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, डॉ0 सबल सिंह, पार्षद सुखपाल शाह, पूर्व प्रधान पूरण चंद्र शर्मा, राम सिंह रावत, पार्षद रोहणी देवी, मीना बछवाण, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, नीरज बहुगुणा, विनीता भारती, पार्षद गीता नेगी, धीरज बछवाण, हेमचंद्र पंवार, प्रेम सिंह बिंदवाल, राम प्रकाश, महिपाल सिंह, सोहन सिंह रावत, भूपाल सिंह, तेजबर सिंह, सुरजीत सिंह बिष्ट, श्रीमती गीता सिंह, सुषमा देवी, कृष्णा बहुगुणा, महावीर सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, विवेक शाह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अमित नेगी ने किया।
पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 76वें जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज की स्थापना कर, आईटी सेक्टर की नींव रखकर तथा मतदाता की आयु 18 वर्ष करने जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया है।
बदरीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की देश को 21वीं सदी का भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संचार, पंचायती राज सहित कई अन्य महत्वूपर्ण निर्णय लेकर भारत को विश्व में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश में आज जो भी विकास दिखाई दे रहा है वह कांग्रेस की देन है। जिसमें राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज युवाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि राजीव गांधी ने मतदाता की उम्र 18 वर्ष कर देश युवा हाथों में सौंप दिया था। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, आसुतोष कण्डवाल, रजनीश रावत, योगेन्द्र रावत, विक्रम राणा, दिनेश शर्मा, अतुल नेगी, भारत रावत, महेश शाह आदि उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!