उत्तराखंड

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। गैस सिलेंडर की महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकताओं ने गुरुवार को एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ड. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि बेतहाशा महंगाई से जनता बहुत परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। हर मोर्चे पर सरकार को घेरने का काम किया जाएगा। उत्तराखंड में सिलेंडर अब 1122 रुपये को हो गया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 350़50 रुपये की बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार आर्थिक नीतियों पर ध्यान नहीं दे रही है। पूरा ध्यान विरोध की आवाज दबाने पर है। इस दौरान कांग्रेस नेता गोदावरी थापली, गरिमा दसौनी, पूरन सिंह रावत, महेंद्र नेगी गुरुजी, मनीष नागपाल, उर्मिला थापा, दीपू चौहान, पवन खरोला, मुखिल अहमद, मुकेश सोनकर, अर्जुन सोनकर, संगीता गुप्ता, ड़ अरुण रतूड़ी, राजकुमार जयसवाल, मनीष वर्मा, गौतम डोगरा, अभिषेक तिवारी, लक्की राणा, विपुल नौटियाल, जितेंद्र तनेजा, मोहन थापली, संजय शर्मा, हरिंदर सिंह बेदी, शिवम कुमार बुय्यर, संजय भारती, अवदेश कटारिया, मेहताब, पीयूष जोशी, सूरज टेत्री, अफ्ताफ अहमद, रोबिन त्यागी, ललित बद्री आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने गैस सिलेंडर की महंगाई पर रोष जताया। बांगा ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दामों में साढ़े तीन सौ रुपये का इजाफा स्वीकार्य नहीं है। होटल-रेस्टोरेंट कारोबार इससे प्रभावित होगा। खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने घरेलू गैस की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं। यह जनता के साथ अन्याय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!