उत्तराखंड

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अल्मोड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। गैस सिलेंडर के लगातार दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नगर के चौघानपाटा गांधी पार्क के निकट गुरुवार को किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। पार्टी जनों ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। सरकार इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, वहीं सब्सिडी का नाम पर बैंक खाते में चंद रुपये डाल कर लोगों के साथ मजाक किया जा रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम हजार पहुंचने वाले हैं वहीं सब्सिडी के नाम पर बीस से तीस रुपये देकर भाजपा सरकार कर जनता के साथ छल और मजाक कर रही है। बीते एक जुलाई से लेकर अब तक सिलेंडर के दाम में 25 रुपये का तीन बार इजाफा हो चुका है। अच्छे दिन का जुमला देने वाली भाजपा की केंद्र सरकार महंगाई पर काबू नहीं पा रही है। इन हालातों में सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, हर्ष कनवाल, जिला सचिव दीपांशु पांडे, राजीव कर्नाटक, तारा चंद्र जोशी, अरविंद रौतेला, गोपा नयाल, फाकिर खान, अशोक ग्वासीकोटी, सुमित कुमार, महेश आर्या, गीता सैनी, अरमान अली, जगदीश पांडे, तनीष कुमार, सुरेश परदेशी, एनडी पांडे, गिरधर रौतेला, दीपक भट्ट, पूरन बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, अख्तर हुसैन, प्रमोद पवार, रमेश नेगी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!