Uncategorized

कांग्रेस शासन में मंजूर योजनाएं भाजपा सरकार ने लटकाई : रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। कहा कि तीन सालों में डबल इंजन सरकार ने नये विकास कार्यों करना तो दूर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को भी रोकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के लिए कांग्रेस शासन में मंजूर विकास कार्यों को भाजपा सरकार ने लटकाने का काम किया है। पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत बुधवार देश शाम अल्मोड़ा पहुंचे। यहां एक होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बेरोजगारों के लिए भी भाजपा सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति तक नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जनता तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में अल्मोड़े के विकास के लिए स्वीकृत फूड क्राफ्ट इस्टीट्यूट, मेडिकल कालेज, पेयजल योजना, साइंस सिटी पार्क, चिड़ियाघर, बंदरबाड़ा, अर्न्तराज्यीय बस अड्डा आदि कार्य भी भाजपा सरकार में लटके गये हैं। अंत में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!