भारत को जोड़ो का संदेश हर वार्ड तक पहुंचाएगी कांग्रेस

Spread the love

देहरादून। देशव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत रविवार को महानगर कांग्रेस की ओर से र्केट विधानसभा के पंडितवाडी, वसंत विहार क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा का संदेश हर वार्ड तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। महानगर अध्यक्ष ड. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों को सरकार बेचने में लगी है। महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए देश को नफरत की आग में झोंकने का काम किया जा रहा है। गोगी ने कहा कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्र की उपेक्षा हो रही है। जोशीमठ का अस्तित्व संकट में है, सरकार को जनता की नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जो वातावरण पूरे देश में निर्मित हुआ है, उसको अब हर वार्ड हर घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पिछले चार वर्षों से पूरा देहरादून महानगर स्मार्ट सिटी के नाम पर बदरंग हो रखा है। सड़कें खुदी पड़ी हैं। शहर में पानी निकासी के लिए कोई ड्रेनेज प्लान नहीं है। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार फ्लप हो चुकी है। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी रहे। संचालन संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर सोनिया आनंद, अभिषेक तिवारी, संजय शर्मा, लकी राणा, रामबाबू, प्रेम सागर, अवधेश कटारिया, शोभित तिवारी, सलीम, यसपाल सेठी, विजय प्रसाद भट्टराई, सूरज क्षेत्री, वीरेंद्र पंवार, फैसल, सरोज चौहान, सरस्वती, संगीता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *