उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदीप के पक्ष में मांगे वोट

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में घर घर जाकर मतदान की अपील की। तारा चंद्र जोशी नगर अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी व राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला विवेकानंदपुरी वार्ड में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में सेना में अग्निवीर योजना चलाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, देशभर में युवा भाजपा के नीतियों से तंग आ चुके हैं, भ्रष्टाचार समाप्त करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है। काला धन वापस लाने के नाम पर सत्ता में बैठी भाजपा सरकार देश को लुटेरों को सौंपने का काम कर रही है। देश की जनता का पेट भरने वाले किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रचार कार्य में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डे, जया जोशी, अरविन्द रौतेला आदि शामिल रहे। गीता मेहरा जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला सुनारीनौला, तिलकपुर, मल्ला खोल्टा में घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की। यहाँ प्रचार में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रुचि कुटौला, राधा राजपूत, सरस्वती रोडिया, तारा भण्डारी, विद्या देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!