संवाद कार्यक्रम में जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के रेसकोर्स रोड स्थित बन्नू इंटर कॉलेज में ’छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए सूरज घिल्डियाल ने कहा कि श्रीनगर से 100 कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की नाकामी का सबसे अधिक खामियाजा देश के युवा वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। युवाओं की इस पीड़ा को राहुल गांधी ने समझा है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व युवा साथियों से देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। बैठक में पीसीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह नेगी, लाल सिंह नेगी, सूरज नेगी, संदीप, सतीश पटवाल, माही बर्तवाल, शिव लाल और प्रफुल्ल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *