छात्रों को दी आपदा से बचाव की जानकारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एसएसबी की रैपिड रिस्पांस टीम ने केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भूकंप, बाढ़ एवं अग्निकांड जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। आरआरटी टीम ने बताया कि आपदा आने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखें। उप-महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने कहा कि आपदा के समय सही जानकारी और पूर्व तैयारी से जनहानि और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सतर्कता की भावना विकसित करना तथा सुरक्षित निकासी और त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. विकास कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंड अरुण बैला, प्रधानाचार्य कीर्ति सक्सेना आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *