श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब ने विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने और पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने की पहल करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज केवर्स और राजकीय इंटर कॉलेज कालेश्वर के पुस्तकालयों को 103-103 पुस्तकें भेंट कीं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल ढौंडियाल ने कहा कि बदलते दौर में बच्चों में पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बनाए रखना बेहद जरूरी है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि पुस्तकों की खरीद के लिए पौड़ी नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष स्व. कैप्टन अवतार सिंह रमोला तथा उनके नाती स्व. फ्लाइट लेफ्टिनेंट भारत सिंह रावत के परिजनों ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. पीएस नेगी, संजीव रावत, प्रधानाचार्य किशोर रोतैला, एसपी घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)